नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने कहा, “यह बहुत खुशी और गर्व का पल है कि आज (शुक्रवार को) अटल जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। हर कोई उनकी प्रशंसा करता है और उन्हें प्यार करता है।”
वाजपेयी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारत रत्न से सम्मानित करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार सुबह संवदादाताओं से बातचीत में राजनाथ ने कहा था कि वाजपेयी सिर्फ भारतीय राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती हैं, जिनका हर कोई सम्मान करता है।
उन्होंने कहा, “अटल जी के नाम के साथ हर किसी के दिल में श्रद्धा और सम्मान का भाव उठता है।”
उन्होंने कहा कि वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना हर किसी के लिए बहुत खुशी की बात है।




