JharkhandKhas-KhabarRanchi

अपर उपायुक्त के खिलाफ जांच के लिये कार्मिक ने डीसी से साक्ष्य मांगा

Ranchi: लॉकडाउन 2.0 में सरकार ने शहर के बाहर के उद्योग खोलने का निर्देश दिया था. झारखंड के हर जिले में ऐसा हो रहा था. लेकिन सरायकेला में उद्योगों को खोलने में विलंब हुआ. इसके कारण वहां के डीसी ने अपर उपायुक्त कार्यालय के एक क्लर्क को निलंबित कर दिया था. साथ ही अपर आपायुक्त के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कार्मिक विभाग से की थी.

यह घटना करीब एक माह पहले की है. कार्मिक विभाग को डीसी की अनुशंसा मिल गई है. लेकिन अनुशंसा के साथ साक्ष्य नहीं दिये गये हैं. कार्मिक विभाग ने इसके लिये सरायकेला डीसी से पत्राचार किया है. और साक्ष्य मांगे हैं. ताकि आरोपों की जांच की जा सके.

इस बात की जांच की जानी है कि क्या अपर उपायुक्त कार्यालय ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में काम किया या बेवजह विलंब किया गया.

इस मामले पर न्यूज विंग ने सरायकेला के डीसी अंजनेयुल दोड्डे से बात की. उन्होंने कहा कि हां साक्ष्य के लिए कार्मिक का ईमेल आया है. हमारी तरफ से साक्ष्य से जुड़े सभी कागजात तैयार किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button