Uncategorized

दुजाना का शव ले जाए पाकिस्तान : पुलिस

श्रीनगर, 2 अगस्त : जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क कर उनसे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबु दुजाना के शव को ले जाने को कहा है. सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में अबु दुजाना को मार गिराया था.
दुजाना पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टीस्तान इलाके का रहने वाला था.

आईजीपी के मुताबिक, “यदि वे शव नहीं ले जाते हैं तोउसकी उचित प्रकार से अंत्येष्टि कर दी जाएगी”

प्रशासन की इच्छा है कि दुजाना के परिजन उसकी अंत्येष्टि से पहले आखिरी बार उसे देख पाएं और इसी मंशा से पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क साधा गया है.

पुलिस ने दुजाना के शव की अंत्येष्टि के लिए उसे स्थानीय नागरिकों को सौंपने से मना कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शव को उन स्थानीय नागरिकों को सौंपने का कोई मतलब नहीं हैं, जो घाटी का नहीं है.”

इस बीच मंगलवार को हाकरीपोरा गांव में मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आरिफ लालिहारी की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. आरिफ को मंगलवार शाम को पुलवामा जिले में उसके पैतृक गांव लालिहार गांव में दफना दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button