
Bangalore : बेंगलुरु के 11 साल के छात्र यथार्थ ने अपनी प्रतिभा के बल पर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. यथार्थ एम बेंगलुरु के एक स्थानीय स्कूल में 6वीं कक्षा के छात्र हैं. बता दें कि लिम्का बुक में जगह पानवाले यथार्थ का करिश़््मा है कि उसने छोटी सी उम्र में ही 215 देशों के राष्ट्रकगान याद कर चुके हैं. इन देशों में 100 देश ऐसे हैं जिनके राष्ट्रगान अंग्रेजी से अलग अन्य
इसे भी पढ़ें: लुधियाना नगर निगम चुनाव में बीजेपी चित, कांग्रेस का 95 में से 62 सीटों पर कब्जा
म्यूजिक टीचर से सीखा राष्ट्रगान की धुन
यथार्थ की इस प्रतिभा के बारे में उसकी मां शिल्पा ने जानकारी दी कि यथार्थ ने अपने स्कूल की म्यूजिक टीचर से कुछ साल पहले देशों के राष्ट्रगान की धुन सिखाने का आग्रह किया था. इसके बाद म्यूजिक टीचर ने यथार्थ को जापान, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों के राष्ट्रगान की प्रैक्टिस करायी और इन्हें गाना भी सिखाया. बाद में यथार्थ खुद इंटरनेट की मदद से रोज करीब एक घंटे अलग-अलग देशों के राष्ट्रगान सीखने लगे. शिल्पा ने बताया कि यथार्थ हर दिन उनके पास आकर उन देशों का नाम बताता था जो मैंने कभी सुने भी नहीं थे. वह मुझसे रोज अलग-अलग देशों के राष्ट्रगान की मांग करता था. मैं उसे इनका प्रिंट निकालकर दे देती थी. इसी का परिणाम है कि आज उसे 215 देशों के राष्ट्रगान याद हैं.
इसे भी पढ़ें: सब्सिडी समाप्त करने के बाद हज यात्रा हवाई किराये में भारी कमी, गया से अब 1,27,450 के बदले 82,730 लगेगा किराया
यथार्थ के पास है असीम बौद्धिक क्षमता
यथार्थ की इस प्रतिभा के बारे में बात करते हुए बेंगलुरु की विद्याशिल्प अकादमी के प्रमुख के सेल्वी ने कहा, ‘यथार्थ के पास असीम बौद्धिक क्षमता है. हमें इस बात पर पूरा विश्वास है कि वह इसके बल पर एक दिन सारी दुनिया में शांति और भाईचारे के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेंगे. 11 साल के यथार्थ अपनी बौद्धिक क्षमता की बदौलत पिछले साल अप्रैल में कैलिफोर्निया में हुए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में बतौर स्पीकर आमंत्रित किये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन मामला : जज के फिर से बदलने पर राहुल ने उठाये सवाल
गिनेस बुक में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं यथार्थ
लगभग 215 देशों के राष्ट्रगान याद करने वाले यथार्थ गिनेस बुक में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं. बता दें कि सबसे ज्यादा राष्ट्रगान जानने का रिकॉर्ड कनाडा की रहने वाली 11 वर्षीय कैप्री एवरिट के नाम है, जो कि 76 देशों के राष्ट्रगान गाना जानती हैं. शिल्पा ने बताया कि यथार्थ ने इस साल अपने जन्मदिन तक संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल सभी देशों के राष्ट्रगान याद करने का लक्ष्य रखा था और 23 फरवरी को अपने बर्थ डे के दिन इसे पूरा भी कर लिया यथार्थ का सपना है कि वह सारी दुनिया की यात्रा कर अलग-अलग देशों की संस्कृति को समझें और विश्व में पर्यावरण संरक्षण, शांति स्थापना जैसे गंभीर विषयों पर लोगों को जागरुक करने का काम करें.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




