
Ranchi : पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप एक युवक अंकित अग्रवाल ने लगाया है. इस मामले में युवक ने झारखंड उच्च न्यायालय में आवेदन देकर न्याय देने की गुहार लगायी है, युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने झूठे केस में फंसाकर उसे जेल भेज दिया था, वर्तमान में युवक बेल पर है, जो 4 मई को खत्म हो रहा है. युवक को इस बात का डर है कि पुनः पुलिस जेल भेज देगी. युवक ने गुहार लगाते हुए कहा कि 4 मई तक न्याय या न्याय से संबंधित कार्य नहीं की गई तो अपनी जान दे दूंगा.
इसे भी पढ़ें- गंगटोक की रहने वाली युवती ने रांची में किया आत्महत्या का प्रयास, रिम्स में चल रहा इलाज
क्या है मामला ?
लालपुर थाना क्षेत्र के अंकित अग्रवाल ने अपने मामा दिलीप पोद्दार पर केस किया था. जिसमें पुलिस ने अंतिम प्रपत्र भी दाखिल कर दिया है. अंकित अग्रवाल के अनुसार मामा ने उसके खिलाफ कोतवाली थाना में झूठा मुकदमा किया था. इस मामले में जब उचित जांच की मांग की गयी तो उसका पक्ष सुने बिना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. 14 मार्च को मुख्यमंत्री से गुहार लगाने पर उसे एसएसपी से मिलने को कहा गया पर आज तक एसएसपी ने समय नही दिया. इसी बात को लेकर कई जगह न्याय की गुहार लगा रहे है.
इसे भी पढ़ें- ढाई करोड़ जुर्माना देकर भी नहीं मान रहे लोग, ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




