
NewsWing Desk : #twitter पर लोगों कब क्या मांग करने लगेंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है. 13 मई को दिन के 2.00 बजे ट्विटर पर दो मांगे की जा रही है, यानी ट्रेंड कर रहा है. पहले नंबर पर जो ट्रेंड कर रहा है, वह है #इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो. इसमें लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाना बना रहे हैं. दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है पुरुष_आयोग_का_गठन.
अब भला इस कोरोना काल में पुरुष आयोग की क्या जरुरत पड़ने लगी. तो आईये पहले हम जानते हैं कि #twitter पर सोनिया गांधी किसलिए निशाने पर हैं. इसके लिए आप कुछ चुनिंदा ट्विट को पढ़िये, फिर समझ में आ जायेगा कि मामला क्या है. दरअसल लोग कह रहे हैं कि सोनिया गांधी के पास बहुत संपत्ति है. इसलिये कोरोना काल में वह उन संपत्तियों का इस्तेमाल लोगों की भलाई में करें.
सचिन दुबे नाम के युवक ने यूपीए सरकार के समय हुए कथित घोटाले की तस्वीर साझा करके मांग कर रहे हैं कि इटालियन परिवार तिजोरी खोलो. अब इन्हें कौन समझाये कि जो घोटाला हुआ ही नहीं, उसके रुपये कहां से वापस आयेंगे.
India wants….#इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो#इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो pic.twitter.com/Egb9IuxNE7
— Sachin Dubey (@SachinDubey4444) May 13, 2020
शिवम पाधेय लिखते हैं. वह संतुष्ट नहीं हैं. इस परिवार ने भारत को लूटा है. उन्हें अपनी तिजारी खोलनी चाहिये.
I am not satisfied with this. Those family who looted india and living in india should also open their treasure. Many of u know those families like (fodder scam family and many others.)#इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो
Image say lot…@INCIndia @BJP4India pic.twitter.com/X6bpfNZckt— Shivam Padhye (@sp_padhye) May 13, 2020
ऋषिकेष नाम के युवक ने एक मीम्स साझा करके राहुल गांधी की तूलना छोटा भीम से कर दी है.
#इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो #इटालियन_परिवार_तिजोरी_खोलो
Does “Gandhi Family Vault” contains “Chhota Bheem” special appearance video’s of Rahul Gandhi ji? pic.twitter.com/6jkvyHr7A8
— Hrishikesh (@hrishishetty07) May 13, 2020
अब आते हैं, दूसरे दिलचस्प ट्रेंड पर. वह है #पुरुष_आयोग_का_गठन. दिन के 2.30 बजे तक 92 हजार से अधिक लोग इस हैशटैग का इस्तेमाल करके ट्विट कर चुके हैं. पुरुषों का कहना है कि महिलाएं हमेशा अपराध करके बच जाती हैं. इसलिये पुरुष आयोग का गठन किया जाये.
दरअसल, इस ट्रेंड की शुरुआत उस खबर के बाद की गयी है, जिसमें यह बताया गया है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुए #BoysLockerRoom कांड में एक लड़की भी शामिल थी. (बॉयज लॉकर रुम मामले की खबरें पढ़ने के लिये क्लिक करें)
(बॉयज लॉकर रुम के बारे में जानने के लिए यहां भी क्लिक करें )
निर्मल पाठक नाम के यूजर ने लिखा हैः वह अपनी पीड़ा बताते हुए कहते हैं कि एक युवती की वजह से वह कैसे परेशान हुए हैं. इसलिए पुरुष आयोग का गठन किया जाये.
Data says that domestic violence causes a man to commit suicide every 8 minutes in India.
Like the Women’s Commission, it is the need of the hour to establish the Men’s Commission.#पुरुष_आयोग_का_गठनpic.twitter.com/dbGknivtHP— Sarvesh kumar yadav (@Sarveshyadav84) May 13, 2020
सर्वेश नामक युवक लिखते हैः आंकड़े बताते हैं कि हर 8 मिनट पर एक पुरुष आत्महत्या करता है. इसलिए महिला आयोग की तरह ही पुरुष आयोग का भी गठन किया जाये. उन्होंने एक खबर का स्क्रिन शॉट भी टैग किया है.
Data says that domestic violence causes a man to commit suicide every 8 minutes in India.
Like the Women’s Commission, it is the need of the hour to establish the Men’s Commission.#पुरुष_आयोग_का_गठनpic.twitter.com/dbGknivtHP— Sarvesh kumar yadav (@Sarveshyadav84) May 13, 2020
कुमार विक्रम सिंह नामक युवक लिखते हैं कि जेंडर समानता और फर्जी मामलों को रोकने के लिये कानून की जरुरत है. उन्होंने तसीवर के जरिये बताया है कि कैसे कानून में पुरुषों को कोई अधिकार नहीं है. जबकि महिलाओं को ढ़ेंर सारी.
We need the gender neutral law and some strict laws to stop the fake cases. #पुरुष_आयोग_का_गठन pic.twitter.com/4ACH4EiqJh
— Kunwar Vikram Singh (@KVikramSinghS) May 13, 2020
ऐसा नहीं है कि इस ट्विटर मूवमेंट को सिर्फ पुरुष ही सपोर्ट कर रहे हैं, कुछ महिलाएं भी सपोर्ट कर रही हैं. उनमें से एक हैं गुंजा यादव. उन्होंने लिखा है जेंडर समानता के लिए कानून की जरुरत है. हमारा समाज पुरुषों की सुरक्षा पर खतरे को स्वीकार नहीं कर सकता.
There must be gender equality in law and order. Society can’t afford to compromise on security of men. #पुरुष_आयोग_का_गठनpic.twitter.com/zP0vXeGFVr
— Gunja Yadav (@GunjaYadav11) May 13, 2020




