Uncategorized

50 की होकर खुश हूं : निकोल किडमैन

News Wing

Los Angeles, 28August: अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वह उम्र बढ़ने की वजह से चिड़चिड़ी नहीं हुई हैं. किडमैन का कहना है कि वह वह 50 की होकर बहुत खुश है.

आपकी उम्र हर जन्मदिन के साथ बढ़ती जाती है.

मीडिया के मुताबिक, किडमैन 20 जून को 50 की हो गई थीं. उन्होंने अपनी उम्र के बारे में दिल खोलकर बात की. किडमैन ने कहा, “बहुत खुश हूं. यह मेरी जिंदगी है और मैं 50 की होकर बहुत खुश हूं. यह होता है, आपकी उम्र हर जन्मदिन के साथ बढ़ती जाती है.

परिवार के साथ मनाया 50वां जन्मदिन

किडमैन ने बताया कि उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन अपनी परिवार के साथ मनाया. उन्होंने कहा, “हमने कोई बहुत बड़ी पार्टी नहीं की. मैं अब अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारना चाहती थी और मेरी बहन अपने बच्चों के साथ आईं थीं. मेरे जीजा जी आए थे. मेरी मां नहीं आ सकी लेकिन हमने उनसे स्काइप के जरिए बात की.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button