Uncategorized

​जिला को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें : मंत्री लुईस मरांडी

बोकारो: कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शौचालय अनिवार्य है। अधिक से अधिक लोग इस अभियान में शामिल होकर एवं शौचालय निर्माण कर जिला को स्वस्थ बनाने में भागीदार बनें। श्रीमती मरांडी शुक्रवार को बोकारो के पेटरवार में स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित कार्यशाला को संभोधित कर रहीं थी।
कार्यशाला में उपस्थित विधायक गोमिया योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में शौचालय बनाने के लिए प्रेशर की नही बल्कि प्रेरणा की जरुरत है। प्रशासन को शौचालय बनाने के लिए लोगो को शौचालय के फायदे एवं नुकसान का प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को शौचालय निर्माण की अब तक हुई प्रगति पर बधाई दी।
कार्यशाला में उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि बोकारो जिला को 30 जून 2017 तक पूर्ण रूप से ओ डी एफ बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एक टीम बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में उपायुक्त रे अभियान के लिए एक नाम देने की सलाह दी जो की स्थानीय भाषा में होगा साथ ही मास्टर ट्रेनर भी तैयार किये जायेंगे जो गांव गांव जाकर लोगो को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने सभी विभागों को भी अभियान की सफलता हेतु जोड़ने का निर्देश नोडल पदाधिकारी एस बी एम और एस एन उपाध्याय को दिया है।

(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button