Breaking NewsCrime NewsJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKodermaRanchi

बीजेपी विधायक नीरा यादव के घर बम से हमला,विधायक सुरक्षित

Koderma: पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी विधायक नीरा यादव के कोडरमा स्थित आवास पर बम से हमले की खबर सामने आ रही है,बम से हमला किसने और क्यों किया है,इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि इस हमले में बीजेपी विधायक पूरी तरह से सुरक्षित हैं. घटना रात लगभग 9.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जिसमे आवास परिसर स्थित अपोलो टायर की दुकान के बाहर बम विस्फोट किया गया है,इस संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध शिवा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है,उससे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़े: बिजनेस में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी अध्यक्ष ने घटना की निंदा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्व मंत्री एवं कोडरमा की विधायक श्रीमती नीरा यादव पर हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की है. घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा नेता ने कहा कि इस राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,यहां अब कोई भी सुरक्षित नहीं है.यहां अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है.बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार अपराधियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई करे,नही तो भाजपा पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन करेगी।

विक्षिप्त द्वारा घटना किए जाने की आशंका
पुलिस द्वारा किए गए शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि विधायक आवास के पास हुए इस घटना में महावीर मोहल्ला निवासी शिव नंदन नाम के शख्स ने पटाखा फोड़ दिया. जिले के वरीय पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वह शराब के नशे में है. उसका चिकित्सा परीक्षण किया गया है. बताया जा रहा है कि यह शख्स पागल है और बाजार क्षेत्र में घूमता है.हालांकि इस घटना के बाद से जिले में अफवाहों का बाजार गर्म है.

 

Related Articles

Back to top button