NEWS WING
Bhubaneswar,07 November : इस साल खरीफ के मौसम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कीट हमले से प्रभावित किसानों बचाने के प्रयास के तहत ओड़िशा सरकार ने आज 124 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की.मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में राज्य की कृषि मंत्रिमंडल बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया.
राज्य सरकार के पूर्व के निर्णयों की समीक्षा की
मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के पूर्व के निर्णयों की समीक्षा की और कहा कि जिन किसानों ने कीटों से बचाव नहीं कर पाने की हताशा में अपनी फसल में आग लगा दी थी, इसके तहत उन्हें भी राहत प्रदान की जाएगी.
ओड़िशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री महेश्वर मोहंती ने कहा, ‘‘जिन छोटे एवं सीमांत किसानों की फसल कीट हमले के कारण 33 प्रतिशत और उससे अधिक तक प्रभावित हुई है, उन्हें 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि लागत सब्सिडी प्रदान की जाएगी.’’




