
Bokaro/Ranchi: बोकारो के गोमिया और रांची के सिल्ली विधानसभा सीटों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. एक ओर जहां प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है. वही वोटरों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. शांतिपूर्ण तरीके से दोनों ही इलाके में वोटिंग जारी है. अपराह्न एक बजे तक गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 51 फीसदी और सिल्ली में 52 फीसदी मतदान की खबर है. 31 मई को दोनों सीटों के नतीजे आयेंगे.

इसे भी पढ़ेंःविधानसभा उपचुनावः सिल्ली में 11 बजे तक 41.47 फीसदी वोटिंग, गोमिया में 33.64% मतदान
सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. दिन के तीन बजे तक इन इलाकों में मतदान होगा. आखिरी कुछ घंटों में भी वोटिंग की रफ्तार अच्छी है. धूप के बावजूद लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. वही चुनाव की सुरक्षा को लेकर रांची एसएसपी कुलद्वीप दिवेद्वी ने बूथों का जायजा भी लिया. इधर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मुरी में राजकीय स्कूल में अनाधिकृत रुप से घुस रहे कुछ लोगों को रोका गया है. इस दौरान चार लोगों के हिरासत में लिये जाने की भी खबर है.

बता दें कि गोमिया में बीजेपी की साख दांव पर है, वही सिल्ली में आजसू की. हालांकि दोनों ही सीटों पर जेएमएम ने अपने प्रत्याशी दिये हैं और उन्हें विपक्ष का समर्थन हासिल है. जबकि गोमिया में सहयोगी होने के बावजूद बीजेपी-आजसू दोनों के ही प्रत्याशी मैदान में हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




