
NewDelhi : संसद भवन में शुक्रवार, 20 अप्रैल को विपक्षी पार्टियों के मुख्य नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है. बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के कमरे में होगी. शुक्रवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में विपक्षी दलों के कोर ग्रुप के नेताओं के शामिल होने की बात कही गयी है. जानकारी के अनुसार बैठक में वर्तमान राजनीतिक उठा-पटक पर चर्चा होगी. कांग्रेस द्वारा विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट के लोया मामले में दिये गये फैसले को लेकर चर्चा किये जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, NCCI ने पीएम मोदी के नाम लिखा खुला पत्र
चार जजों के बयान पर संदेह करना संस्थान पर संदेह करने जैसा
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में SIT जांच की याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं. कोर्ट ने कहा है कि मामले का कोई आधार नहीं है, इसलिए इसमें जांच नहीं होगी. तीन जजों की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि चार जजों के बयान पर संदेह का कोई कारण नहीं है, उन पर संदेह करना संस्थान पर संदेह करने जैसा होगा. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इस मामले के लिए न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को फटकार भी लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिका राजनीतिक फायदे और न्यायपालिका की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के लिए दायर की गयी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




