Uncategorized

दूध और शहद से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 5 फायदे

Ranchi : वैसे तो दूध और शहद दोनों के अपने कई स्वास्थ्य लाभ हैं और लगभग हर कोई इसके गुणों से वाकिफ है. लेकिन अगर दूध और शहद को एक साथ मिलाकर लिया जाए तो इससे दोहरा फायदा होता है. 

1- तनाव को दूर करे
दूध व शहद साथ लेना, अनिद्रा दूर करने का सबसे प्राचीन नुस्खा है. दूध व शहद इन्सुलिन के स्राव को नियंत्रित करता है. जिससेब्रेन में ट्रिप्टोफेन का सही मात्रा में स्राव होता है। बेहतर नींद पाने के लिए भी गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है.

2- स्टेमिना बढ़ाये 
दूध में प्रोटीन और शहद में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट के पाये जाने के कारण शरीर को आंतरिक बल मिलता है. रोजाना एक गिलास दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबलॉलिज्म क्रिया को बढ़ावा मिलता है. दूध और शहद के नियमित सेवन से शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़ें: रातों की नींद उड़ी हुई है तो हो जायें सावधान..!

3- त्वचा को निखारें 
प्राचीन समय से ही कई देशों में जवां दिखने के लिए एक एंटीएजिंग प्रापर्टी के रूप में दूध व शहद का सेवन किया जाता रहा है. इसके अलावा दूध और शहद के सेवन से त्वचा पर निखार आने लगता है.शहद व दूध दोनों ही बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं. दूध व शहद साथ लेने से इम्युनिटी बढ़ती है व त्वचा में निखार आने लगता है.

4- सर्दी, खांसी दूर भगाये और पाचन को दुरुस्त रखें 
रोजाना एक गिलास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है. साथ ही शहद, दूध के साथ लेने पर एंटी-बैक्टीरियल गुणों की तरह काम करता है.

5- हड्डियों को मजबूत बनाए
दूध व शहद दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा के कारण, दूध व शहद का संयोजन शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि से सुरक्षा प्रदान करता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button