Uncategorized

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू

News Wing : उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी. निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतगणना का काम सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था. इस दौरान क्रमशः 47.75 प्रतिशत और 37.39 फीसद वोट पड़े थे. गोरखपुर सीट के लिये 10 तथा फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें- पटना को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, इसी साल शुरू होगा काम

इसे भी पढ़ें- बिहार उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी

कौन-कौन है प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ला को मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रवीण निषाद को गोरखपुर से और नागेंद्र सिंह पटेल को फूलपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि कांग्रेस ने सुरीथा करीम को गोरखपुर से और मनीष मिश्रा को फूलपुर से प्रत्याशी बनाया है. गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिये गये त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button