News Wing
palamu, 22 October चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त कर उसे पटरी पर लाने की घोषणा हर दिन की जा रही है , लेकिन यह सिर्फ कागजी प्रयास ही रह जा रहा है. व्यवस्था का लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है. कुछ इसी तरह का मामला पलामू जिले में भी देखने को मिला है. बता दें कि जिले के जिले के हैदरनगर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद जब मरीज को अस्पताल ले जाया गया तो वहाँ एक भी डॉक्टर नहीं मिले और पूरी व्यवस्था नर्सो के ऊपर छोड़ दी गयी थी. जिसके बाद घायल के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा.
उपायुक्त की पहल पर बीडीओ ने करवाया इलाज
बाइक दुर्घटना में घायल महिला को ग्रामीणों ने हैदरनगर पीएचसी पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं रहने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. बाद में पलामू के उपायुक्त को फोन पर इसकी जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैदरनगर बीडीओ के माध्यम से घायल महिला को हुसैनाबाद सीएचसी भेजा और इलाज करवाया.
देखें वीडियो
क्या है पूरी घटना
घटना शनिवार देर शाम की है. हैदरनगर के लौआखाड मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना मे एक महिला और एक दो वर्ष की बच्ची घायल हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हे हैदरनगर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में को अस्पताल मे कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे. जिसके बाद घायल के परिजन गुस्सा हो गए और हंगामा किया. लोगों ने बताया कि अस्पताल में दो अन्य महिलायें भी प्रसव के लिये भर्ती थी. उनके परिजन भी चिकित्सक के नहीं रहने की वजह से परेशान थे.
देखें वीडियो




