Uncategorized

बोकारो में मोबाइल टावर के गड्ढे में गिरकर मरने वाले बच्चों के माता-पिता को मिलेगा आठ लाख मुआवजा

News wing Bokaro 28 november : बोकारो के सेक्टर 12 ए में जियो मोबाइल टावर के लिए बनाये गये गड्ढे में डूबकर मरे शिवम कुमार और सत्यम कुमार के परिजनों को आज 8 लाख रुपया मुआवजा देने के लिए मोबाइल कंपनी जिओ के ठेकेदार राजी हो गए. चास एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि परिजनों को चार-चार लाख रुपया दिया जाएगा, साथ ही मृतक बच्चों के माता और पिता को भी जिओ कंपनी में नियोजित किया जाएगा. पहले फेज में उनके पिताजी को नियोजित किया जाएगा.  जिस पर सभी लोगों की सहमति बनी.

यह भी पढ़ेंः बोकारो : मोबाइल टावर के गड्ढे में गिरे दो सगे भाई, दोनों बच्चों की मौत

 बुधवार को होगा दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार

सहमति के बाद बुधवार सुबह दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ले जाएगी. उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौरतलब है कि सोमवार शाम को दोनों बच्चों की मौत जिओ कंपनी की ओर से लगाए जाने वाली टावर के गड्ढे में गिरकर हो गई थी, जिसके बाद आम लोगों में काफी आक्रोश था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button