Uncategorized

दिल्ली: मां से अवैध संबंध के शक में बेटे की दरिंदगी, चाकू से 30 वारकर युवक की हत्या

NewDelhi: अवैध संबंध में देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक की सरेशाम चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. आरोपी ने युवक पर एकबार नहीं बल्कि तकरीबन 30 बार वार किया. बताया जा रहा है कि द्वारका में मार्केट में तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और राजू नामक 40 साल के युवक की हत्या कर दी. तीनों आरोपी में शामिल अमन नामक शख्स को राजू पर शक था कि उसका, अमन की मां के साथ अवैध संबंध था.

इसे भी पढ़ें:एमबीबीएस और पीजी करने के दौरान पढ़ाई बीच में छोड़ी तो लगेगा 20-30 लाख जुर्माना, पीजी के बाद तीन साल प्रैक्टिस भी जरूरी

24 इंच के चाकू से 30 वार

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात 8 बजे बाइक से आये तीनों आरोपियों ने राजू को मार्केट में दबोचा. दो आरोपी आशीष और साहिल ने उसे पकड़ा और अमन से उसपर लगातार हमला किया. जिससे राजू के गले, छाती, पेट, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव बन गये. इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर भाग निकले. पुलिस के मुताबिक उन्हें घायल की सूचना रात करीब 8:45 बजे मिली. घायल को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बाद में मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान हो सकी.

मां से अवैध संबंध के शक में हत्या

घटना के बाद मृतक के परिवार ने अमन पर हत्या का शक जताया. राजू के भाई ने पुलिस को बताया कि राजू अक्सर अमन के घर जाता था. अमन को शक था कि राजू और उसकी मां के बीच अवैध संबंध हैं. हत्या से एक दिन पहले भी राजू अमन के घर गया था और दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था. इस क्लू के आधार पर पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर अमन की तलाश शुरू की. और पुलिस ने अमन को अरेस्ट कर लिया. अमन ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से राजू को मना कर रहा था, लेकिन बात नहीं मानने पर गुस्से में आकर 17 अप्रैल को अपने दो दोस्तों आशीष और साहिल के साथ मिलकर राजू की हत्या कर दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोटर साइकल, चाकू, आरोपियों के खून से सने कपड़े, आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button