Uncategorized

बुंडू: भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य कालीचरण मुंडा गिरफ्तार

News Wing

Bundu, 22 September: भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य कालीचरण मुंडा को पुलिस ने तमाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. कालीचरण मुंडा नक्सली कुंदन पाहन का सहयोगी भी रह चुका है.

इसे भी पढ़ें : 17 सितंबर को नेतरहाट पुलिस ले गयी थी सुधराम ब्रिजिया को, 19 को नक्सलियों ने कर दी हत्या

यह भी पढ़ें: हजारीबागः नामी नक्सली गिरफ्तार

बुंडू डीएसपी केवी रमण ने दी जानकारी

कालीचरण मुंडा की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बुंडू डीएसपी केवी रमण ने कहा कि इस सक्रिय नक्सली को नवाडीह से एसएसबी 26वीं बटालियन और जिला पुलिस बल की टीम ने एक सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबागः तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

कई दिनों से इस उग्रवादी को पड़ने का प्लान बना रही थी पुलिस

पुलिस की एक टीम कई दिनों से इस उग्रवादी को पड़ने का प्लान बना रही थी. इसी क्रम में बीते रात मनकीडीह में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध लोग पुलिस से बच कर निकलने की कोशिश करते दिखे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे और तेजी से भागे इस क्रम में एक युवक पुलिस के हाथ लग गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 8 नक्सली गिरफ्तार

कालीचरण मुंडा पर कुल आठ मामले हैं दर्ज

पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम कालीचरण मुंडा बताया जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी. हालांकि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. बता दें कि कालीचरण पर विभिन्न थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में माओवादियों का ट्रेनिंग कैंप ध्वस्त, 10 मोर्टार समेत तबाही के कई सामान जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button