
NewDelhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के बाहर CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब सरकार के मंत्री एवं नेता लोगों को उकसायेंगे तो यह सब होना मुमकिन है.
उन्होंने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं और वह विकास के साथ खड़े हैं या फिर अराजकता के साथ खड़े हैं? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा,जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसायेंगे, भड़काऊ भाषण देंगे, तब ये सब होना मुमकिन है.
जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ? pic.twitter.com/jWywAqAW3G
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2020
इसे भी पढ़े : #CAA के खिलाफ आयोजित मार्च में युवक ने ये लो आजादी…कह कर फायरिंग की, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वह हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वह विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
जान लें कि राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून(CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर गोपाल नाम के युवक ने पिस्तौल से गोली चला दी. पुलिस की भारी संख्या में तैनाती के बीच उसने ये लो आजादी… का नारा भी लगाया. हालांकि बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़े : #Budget_Session : सर्वदलीय बैठक में PM मोदी ने कहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार




