Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Bhubaneswar : ओडिशा के तटीय जिलों में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के कारण राज्य को 9,336.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. तूफान की चपेट में आने से 64 लोगों की मौत हो गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने कहा कि आपदा के कारण सार्वजनिक संपत्ति को 6,643.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों के लिए 2,692.63 करोड़ रुपये की आवश्यकता है.
धन की आवश्यकता का अनुमान 9,336.26 करोड़
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को कुल नुकसान और राहत उपायों के लिए धन की आवश्यकता का अनुमान कुल मिलाकर 9,336.26 करोड़ रुपये हो गया है.
चक्रवात के बाद जिला कलेक्टरों द्वारा गठित विभिन्न टीमों के माध्यम से नुकसान का आकलन करने के बाद यह अंतिम आंकड़ा आया है.
बिजली आपूर्ति बहाल नहीं
वहीं फोनी चक्रवात के तबाही मचाने के एक माह बाद भी ओडिशा के तटीय जिलों में 1.64 लाख परिवारों के पांच लाख से अधिक लोग गर्मी और उमस भरे मौसम में रह रहे हैं. चक्रवात की वजह से ठप हुई बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है.
सकूलों की भी मरम्मत जारी
चक्रवात प्रभावित इलाकों में पेयजल, बैंकिंग, दूरसंचार एवं अन्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. ओडिशा के स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि अधिकारियों से स्कूलों की मरम्मत करने को कहा गया है क्योंकि गर्मी की छुट्टियां 19 जून को खत्म हो जाएंगी.
पुरी के रहने वाले दास ने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.