Uncategorized

‘बिग बॉस’ के लिए ज्यादा विनम्र क्‍यों हैं मिकाल ?

नई दिल्ली : टेलीविजन धारावाहिक ‘आईना दुल्हन का’ से भारत में घर-घर में पहचान बना चुके पाकिस्तानी अभिनेता मिकाल जुल्फिकार को धारावाहिकों की बजाय टीवी रिएलिटी शो देखना पसंद है। मिकाल का हालांकि कहना है कि लोकप्रिय भारतीय टीवी रिएलिटी शो ‘बिगबॉस’ उनके वश का शो नहीं है।

मिकाल ने आईएएनएस को लाहौर से फोन पर बताया, “मुझे रिएलिटी टीवी शो देखना ज्यादा पसंद है बजाय धारावाहिकों के। मुझे पहले ‘बिग बॉस’ का प्रस्ताव मिला था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह मेरे हिसाब की चीज है। मुझे लगता है शो में जाने के लिए मैं बहुत ज्यादा ही विनम्र हूं।”

मिकाल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यदि मैं ‘बिग बॉस’ में गया, तो वे लोग मुझे पहले सप्ताह में ही निकाल बाहर करेंगे, क्योंकि मैं दूसरों के साथ बेवजह कोई विवाद खड़ा नहीं कर सकता। मैं बेहद ऊबाउ किस्म का हूं।”

मिकाल का धारावाहिक ‘आईना दुल्हन का’ जिंदगी चैनल पर प्रसारि होता है, जिसे भारतीय दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या आपको भारतीय धारावाहिक पसंद हैं, उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से किसी धारावाहिक के दर्शक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में भारतीय धारावाहिक बेहद पसंद किए जाते हैं, लेकिन मैंने नियमित रूप से कोई धारावाहिक नहीं देखा है।” (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button