National

अब गडकरी ने कहा- जातिवाद की बात करनेवालों को खुद पीटूंगा

Pune: अपने बयान को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इसबार उन्होंने कहा कि जातिवाद की बात करनेवाले को वो खुद पीटेंगे. पुणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके क्षेत्र में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है. क्योंकि उन्होंने अपने इलाके में चेतावनी दी हुई है कि जाति के बारे में बात करने वाले की वह पिटाई करेंगे.

पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाज को आर्थिक एवं सामाजिक समानता के आधार पर साथ लाना चाहिए. और इसमें जातिवाद एवं सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, “हम जातिवाद में यकीन नहीं करते हैं. मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है. लेकिन हमारे पांच जिलों में जातिवाद की कोई जगह नहीं है, क्योंकि मैंने सभी को चेतावनी दी हुई है कि अगर कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा.”

अमीर-गरीब में नहीं होना चाहिए भेजभाव

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘समाज को जातिवाद और सांप्रदायिकता से आजादी मिलनी चाहिए. हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए, जो जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो. यहां अमीर और गरीब का भेदभाव भी नहीं होना चाहिए. साथ ही, जाति का अंतर भी खत्म होना चाहिए.’’ गडकरी ने कहा कि हमें गरीबों और जरूरतमंदों को खाना, कपड़ा और घर मुहैया कराना चाहिए.

Related Articles

Back to top button