Uncategorized

‘No Helmet, I die like real man’, पुलिस ने काटा चालान, कहा, मरने नहीं देंगे, हेलमेट पहनें 

Hyderabad : नो हेलमेट, मुझे असली मर्द की तरह मरना पसंद है. हैदराबाद के एक शख्स को बाईक चलाते समय हेलमेट पहनना पसंद नहीं. वह बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनता. खुले यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले इस शख्स ने पुलिस को खासा परेशान किया है. शख्स हेलमेट बाइक पर बांध कर घूमता है. उसने अपनी बाइक के नंबर प्लेट के नीच लिखवा दिया, नो हेलमेट, मुझे असली मर्द की तरह मरना पसंद है. जब वह हैदराबाद की सड़कों पर चक्कर काटने लगा, तो इस सिरफिरे युवक को हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने पकडा. यह शख्स सादू हरिकृष्ण रेड्डी है. इसके बाद हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस हरिकृष्ण रेड्डी को सबक सिखाने की सेाची और उसी अंदाज में जवाब दिया. पुलिस ने इस शख्स का चालान काटा. बाइक की फोटो लेकर इसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. पोस्ट में दिलचस्प अंदाज में लिखा,  हमें बहुत दुख है मिस्टर कृष्णा रेड्डी,  हम आपको मरने नहीं देंगे,  हम सुनिश्चित करेंगे कि आप एक असली मर्द की तरह जिंदा रहें,  कृपया हेलमेट पहनें और बाइक चलायें.

इसे भी पढ़ेः मोमेंटम झारखंड का फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मना सरकार थपथपा रही अपनी पीठ, मगर रोजगार की तलाश में पाकुड़ से हर दिन पलायन कर रहे 200-300 मजदूर

रेड्डी का सात बार कटा है चालान 

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह शख्स लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता रहा है. पुलिस द्वारा हरिकृष्ण रेड्डी का बिना हेलमेट बाइक चलाने के जुर्म में सात बार चालान काटा गया है. तीन यह बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने के जुर्म में पकड़ाया है. साथ ही तेलंगाना स्टेट पुलिस के ई-चालान सिस्टम के डाटा के अनुसार यह शख्स गलत पार्किंग के आरोप में भी दंडित हुआ है. इस शख्स के खिलाफ जुर्माने का दो हजार 615 रुपये बकाया है.

इसे भी पढ़ेः पलामू: टीकाकरण के बाद बुझा घर का चिराग, अब चेक लेकर भटक रहा परिवार- नहीं खुला खाता

फिलहाल, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस की इस पोस्ट पर लोग मजे ले रहे हैं. एक ने लिखा है कि सड़क पर मरने में कौन सी मर्दानगी है, मुझे समझ में नहीं आता है.  एक शख्स ने कहा,  अब यह  चालान भरते-भरते मरेगा. एक शख्स ने पुलिस को ही सलाह दे डाली कि हेलमेट ना पहनने पर लोगों का चालान काटने वाली पुलिस खुद भी हेलमेट पहने. खान के स्टंट,  देख कर रह जाएंगे हैरान.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button