
Ranchi :
Ranchi : राज्यसभा की 2 सीटों पर नामांकन के लिए 3 उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे. नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले धीरज साहू कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन किया. उसके बाद बीजेपी समर्थित उम्मीदवार प्रदीप सोंथालिया विधानसभा परिसर पहुंचे और पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मुझे आदेश दिया गया है तो मैं नामांकन कर रहा हूं. वहीं आंकड़ों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, साथ ही कहा कि झारखंड में एक अच्छा और बहुत ही मजबूत जनाधार भारतीय जनता पार्टी का है. ऐसे में मैं कैसे जीत लूंगा यह पार्टी तय करेगी, वैसे भी जीत के लिए निश्चित आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के पास है. सोंथालिया के जाने के बाद कुछ ही देर में नामांकन करने के लिए समीर उरांव भी विधानसभा पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों को कहा कि पार्टी ने जो काम दिया है, वह काम मैं कर रहा हूं.
इसे भी पढ़ें – बीजेपी लीडर के मर्डर को लेकर एसएसपी ने बनायी स्पेशल टास्क फोर्स, टीम में ATS और CID भी शामिल
नामांकन के दौरान रही गहमा-गहमा

नामांकन प्रक्रिया को लेकर विधानसभा में काफी गहमागहमी देखी जा रही है. विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार धीरज साहू के साथ मौजूद थे. जबकि बीजेपी प्रत्याशी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायक विधानसभा में मौजूद हैं. सभी दल के नेता अपने उम्मीदवार के लिए जीत का भरोसा दे रहे हैं. थोड़ी ही देर में यह साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के कौन-कौन प्रस्तावक बने हैं. जैसे बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से धीरज साहू जिन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन है, उनके लिए 13 विधायकों ने प्रस्तावक बनने का काम किया है.
कौन हैं धीरज साहू
धीरज साहू ने राजनीति में कदम 1977 में रखा. राज्यसभा के सांसद के तौर पर आठ जुलाई 2010 से सात जुलाई 2016 थे. वो 1978 के जेल भरो आंदोलन के वक्त जेल भी गये थे. 2003-2005 तक वो सौंदिक समाज के प्रेसिडेंट भी रहे. छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस के कई दिग्गज पदों पर वो रहे. लोहरदगा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के तौर पर वो 1991-1998 तक रहे. प्रदेस कांग्रेस कमेटी के सदस्य के तौर पर वो अगस्त 2003 से फरवरी 2005 तक बने रहे. 2005 से ही धीरज साहू ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं.
नामांकन दाखिल करने जाते धीरज साहू
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




