Uncategorized

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल, डीजल नई ऊंचाई पर, दिसंबर 2017 से लगातार बढ़ रहे दाम

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये तथा पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के दैनिक ईंधन मूल्य सूचना के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 71.18 रुपये प्रति लीटर है जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 61.74 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गयी. मुंबई में यह 65.74 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है जिसका कारण स्थानीय बिक्री कर या वैट का अधिक होना है. 

इसे भी पढ़ें : अब चेहरा बनेगा आधार से सत्यापन का जरिया, यूआईडीएआई ने दी अनुमति, बुजुर्गो को मिलेगी राहत

12 दिसंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे

तेल कंपनियों के अनुसार 12 दिसंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. उस दिन डीजल की कीमत 58.34 रुपये लीटर थी. पिछले एक महीने में इसमें 3.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई. इस दौरान पेट्रोले के दाम 2.09 रुपये लीटर बढ़े. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के व्यापार के दो प्रमुख मानकों- ब्रेंट तथा वेस्ट टेक्सास इंटीमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) में दिसंबर 2014 के बाद काफी तेजी आयी है. पिछले सप्ताह ब्रेंट 70.05 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई 64.77 डालर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें : भारत-इजराइल के बीच साइबर सुरक्षा, पेट्रोलियम समेत 9 समझौते, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर करेंगे काम

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल-डीजल महंगे

कच्चे तेल के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो गये हैं. इस स्थिति को देखते हुये सरकार से आम लोगों को राहत देने के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग फिर से की जाने लगी है. भाजपा नीत राजग सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्पाद शुल्क में एक बार कटौती की है. अक्तूबर 2017 में जब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70.88 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 59.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था, सरकार ने उत्पाद शुल्क में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की है.

इसे भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय के चारों वरिष्ठ न्यायाधीशों ने कामकाज शुरू किया, सब कुछ सामान्य: अटार्नी जनरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button