National

विधवाओं के खाते में पांच लाख रुपये देनेवाली खबर फर्जी है

New Delhi : यूट्यूब पर एक खबर वायरल हो रही है. इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘विधवा महिला समृद्धि योजना’ के तहत सभी विधवा महिलाओं के खाते में पांच लाख रुपये दे रही है. साथ ही, सरकार उन्हें मुफ्त में सिलाई मशीन भी दे रही है. लेकिन, सरकार ने इस खबर को फर्जी बताया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर बताया है कि इस वीडियो में किया गया दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलायी जा रही है.

Related Articles

Back to top button