
Mumbai: मुंबई के नजदीकी नालासोपारा इलाके में एक बुगुर्ज को बिजली का बिल देखकर अस्पताल जाना पड़ गया. 80 वर्षीय बुजुर्ग गणपत नाइक को 80 करोड़ का बिजली का बिल भेज दिया गया. बिल देखते ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी. हाई बीपी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. बिजली विभाग इसके लिए मीटर रीडिंग लेने वाली एजेंसी को जिम्मेदार ठहरा रहा है.
80 साल के गणपत नाइक नालासोपारा के निर्मल गांव में राइस मिल चलाते हैं. फरवरी महीने में बिजली विभाग ने उन्हें 80 करोड़ का बिल भेज दिया. महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) का कहना है कि नाइक को सही बिल भेज दिया गया है, गलती मीटर रीडिंग लेने वाली एजेंसी की है.




