
Ranchi : कुर्मी और तेली को आदिवासी बनाने की अनुशंसा के बाद आदिवासी जाति बचाओ महारैली में राज्य भर के 32 आदिवासी संगठनों का जमावड़ा मोरहाबादी मैदान में हुआ. रैली के में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, जेवीएम एवं कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों को झारखंड से में समाप्त करने की साजिश के तहत कुर्मी और तेली को आदिवासी बनाने की कोशिस की जा रही है, जिसे आदिवासी समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा. मुख्यमंत्री के द्वारा भी 28 जनवरी 2018 को तेली जाति को अनुसूचित जनजाति बनाने की बात कही गई थी. मुख्यमंत्री के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी, जेएमएम, आजसू, जेवीएम एवं कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं कहा. इससे साफ हो गया है सभी पार्टियां इसमें शामिल है और सभी को अपने अपने वोटबैंक की चिंता है. वहीं वक्ताओं ने ये भी कहा कि आदिवासी अपने हक की लड़ाई लड़ना जानते हैं. और अपने हितों को लेकर यह समाज किसी समझौते के मूड में नहीं है.

इसे भी देखें- मैं आदिवासी हूं, मेरे हिन्दी बोलने पर पुलिस ने नक्सली कह कर पीटा
जो आदिवासी की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा
इस मौके पर देव कुमार धान ने कहा कि रैली के माध्यम से राज्य के 5 राजनीतिक दलों को आदिवासी समाज चेतावनी देना चाहता है कि अगर वह आदिवासियों के खिलाफ खड़े रहेंगे तो ऐसे राजनीतिक दलों को झारखंड की आदिवासी जनता वोट नहीं देगी. राजनीतिक दलों के लोग आज बड़े-बड़े पूंजीपतियों की गुलामी कर रहे हैं. 2019 के चुनाव में इन राजनीतिक दलों को आदिवासी समाज औकात दिखा देगा. यहां जो आदिवासी की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा.
आदिवासियों के खिलाफ साजिश कर रही है सरकार
वहीं, देवेंद्र नाथ चंपिया ने कहा कि ब्रिटिश काल में कुर्मियों ने आदिवासी होने से इनकार कर दिया था .क्योंकि आदिवासी होने का मतलब जंगली जैसे शब्द यह लोग मानने लगे थे. आज जब यह लोग आदिवासी होने की मांग कर रहे हैं तो इनहें आदिवासियों से कोई मतलब नहीं है बल्कि आदिवासियों के आरक्षण, आदिवासियों के हक और अधिकार में सेंधमारी का प्रयास कर रहे हैं. सरकार अपनी साजिश के तहत यह सब करवा रही है. भारत सरकार ने आदिवासी होने के लिए मापदंड तय कर रखे हैं. सरकार की साजिश का मुंहतोड़ जवाब आदिवासी समाज देगा.
इसे भी देखें- आईपीएस राकेश बंसल की पत्नी ने राज्य को दिए गए विदाईनामे में जमकर यहां के सिस्टम को कोसा
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
रैली में खूँटी, तामाड़, रातु, माँडर,अनगडा,ईचागढ़,लोहरदगा,नामकोम, गुमला,आदि सैकडो गांवों से लोग शामिल हुए. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. आयोजन स्थल पर 23 दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी. इसके अलावा 20 लाठी बल, महिला पुलिस बल समेत एक वज् वाहन, एक वाटर कैनन, एक फायर ब्रिगेड व रबर बुलेट के साथ अश्रु गैस भी भीड़ से निपटने के लिए रखे गये थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




