
New delhi : 11 वें आईपीएल का जादू भारतीयों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. आईपीएल के दिनों में टीवी रेटिंग और लोकप्रियता के सारे पैमाने टूट जाते हैं. देश आईपीएल के बुखार में तपने ल्रगता है. लेकिन बता दें कि आईपीएल सीजन सात में फटाफट क्रिकेट यानी आईपीएल पर नरेंद्र मोदी का जादू भारी पड़ा था. वह 2014 का साल था. देश में लोकसभा चुनाव थे. साल हुए आईपीएल के सातवें सीजन के समय किये गये सर्वे के अनुसार भारत में आईपीएल छह की तुलना में आईपीएल सात ने कम लोकप्रियता बटोरी थी. इसके पीछे नरेन्द्र मोदी को अहम वजह माना गया था. दरअसल, आईपीएल सात शुरू होने के पहले ही देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया था. ऐसे में लोगों की दिलचस्पी क्रिकेट के बजाय सत्ता संग्राम से जुड़ गयी.
इसे भी देखें- CWG 2018: भारतीय एथलीट्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
क्रिकेट प्रेमियों ने मैच नहीं, टीवी पर मोदी का भाषण सुनना ज्यादा पसंद किया
आईपीएल सात के दौरान कई बार ऐसे मौके आये, जब मैच और मोदी की कोई सभा का टकराव हुआ. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों ने मैच नहीं, बल़्कि टीवी पर मोदी का भाषण सुनना ज्यादा पसंद किया. इसके पीछे एक अन्य वजह भी बतायी गयी थी. उनके अनुसार एक सीजन पूर्व यानी 2013 में फिक्सिंग विवाद के बाद प्रेमियों का आईपीएल से थोड़ा मोह भंग हुआ. इसी क्रम में चुनाव होने की वजह से आईपीएल की लोकप्रियता में और गिरावट दर्ज की गयी. आईपीएल की रैटिग में बाद में सुधार आया. लेकिन पहले वाली बात नहीं रही. अब तो बॉलीवुड भी आईपीएल के दौरान फिल्म रिलीज करने से परहेज नहीं करता.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




