National

इलाज की कमी से प्रियजन खो रहे लोगों को मेरी संवेदनाएः राहुल गांधी

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में इलाज के अभाव में जान गंवानेवाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं. इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है. साथ हैं तो आस है.’’

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नये मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,87,62,976 हो गयी तथा संक्रमण से 3,498 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 2,08,330 हो गयी.

Related Articles

Back to top button