
Lohardaga : झारखंड उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष जज तपन सेन झारखंड के प्राकृतिक वादियों का दीदार करने के लिए निकले हैं. इस क्रम में आयोग के अध्यक्ष मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे. लोहरदगा पहुंचने पर जिला परिसदन भवन में आयोग के अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रप्रकाश अस्थाना, उपायुक्त विनोद कुमार, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के अध्यक्ष बीरेश्वर झा सहित अन्य लोगों ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया.
इस दौरान आयोग अध्यक्ष ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ औपचारिक बैठक भी की. उन्होंने कहा कि आयोग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को लेकर बेहतर ढंग से काम कर रहा है. हम मामलों के तेजी से निष्पादन में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल व्यक्तिगत दौरे पर हैं. इस क्रम में वह नेतरहाट और बेतला की वादियों और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाएंगे. करीब ढाई घंटे तक लोहरदगा में रुकने के बाद आयोग अध्यक्ष रवाना हो गए.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में ओडीएफ की खुली पोल : अब तक मात्र आठ ही जिले ओडीएफ घोषित, सीएम व मंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




