JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

मॉब लिंचिंग के आरोपियों को सम्मानित कर विद्वेष फैला रहे हैं भाजपा नेता :  संजय पांडे

Ranchi : रामगढ़ जिले में घटित मॉब लिंचिंग के आरोपियों को हजारीबाग के भाजपा सांसद द्वारा फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किये जाने की घटना को कांग्रेस पार्टी ने निंदनीय करार दिया है. पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने सोमवार को कहा कि ऐसा कर भाजपा नेता समाज में विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं.वहीं भाजपा द्वारा विधायकों को खरीद-फरोख्त करने की नीति को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्यपाल से मांग की कि ऐसे अंसवैधानिक सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाये. संजय पांडे ने विधायकों की खरीद-फरोख्त और मॉब लिंचिग के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही.

भाजपा का असली चरित्र हुआ उजागर  :  संजय पांडे

रांची जिला महानगर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा है कि जिस तरह से रामगढ़ मॉब लिंचिंग आरोपियों को हजारीबाग से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया.  यह काफी निंदनीय घटना है. मॉब लिंचिंग की घटना पूरी तरह से आपराधिक मामले से जुड़ी है. कांग्रेस पार्टी इसका पूरजोर से विरोध करती है. उन्होंने कहा कि यह बात साबित करती है कि सत्ताधारी भाजपा के आला नेता और कार्यकर्ता ऐसा कर समाज में विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं. इससे आम जनता के समक्ष भाजपा नेताओं का असली चेहरा उजागर हुआ है.

भाजपा के शासन काल में विधायकों की खरीद-फरोख्त की घटनाएं बढ़ीं

पैसे के बल पर जेवीएम के विधायकों को खरीदकर भाजपा में शामिल किये जाने के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाये गये आरोप पर महानगर अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से पूरे देश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की घटना में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

ऐसी ही घटना झारखंड में गत विधानसभा चुनाव बाद देखने को मिला, जब जेवीएम के छह विधायकों को पैसे के बल पर खरीद कर भाजपा ने एक असंवैधानिक सरकार बनायी. राज्यपाल दौपद्री मूर्मू से पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए संजय पांडे ने कहा  कि ऐसे असंवैधानिक सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाये. साथ ही समाज में विद्वेष फैलाने वाले वैसे केंद्रीय नेता, जो ऐसा कर सत्ता का लाभ लेना चाहते हैं, उसे तुंरत पद से हटाया जाये.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button