Uncategorized

राहुल गांधी से मिले तेजस्वी यादव, महागठबंधन को और मजबूत करने की पहल

Patna : लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. करीब 40 मिनट तेजस्वी ने राहुल गांधी के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं ने बिहार व देश के राजनीतिक विषयों एवं सामाजिक सरोकारों पर बातें की. इस मुलाकात में तेजस्वी ने बिहार में महागठबंधन को और मजबूत कर 2019 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेताओं ने 2019 के चुनाव को लेकर भावी रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया.

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिये चुनाव प्रचार-प्रसार रणनीति, उम्मीदवार चयन, अजेंडा सेटिंग और केंद्र की विफलता और मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया. दोनों ने इस विषय पर आगे नियमित मिलते रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः फिर विवादों में बिहार बोर्डः साइंस टॉपर कल्पना के अटेंडेंस पर उठे सवाल, आनंद किशोर ने दी सफाई

तेजस्वी और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विफलताओं और जनता से किये गये वादे जो वो पूरा न कर सकी है को लेकर चर्चा की और इसी को आधार बनाकर जनता के बीच जाने पर विचार–विमर्श किया. दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार पर गरीबों, दलितों, पिछड़े एवं अभिवंचित वर्गों की अपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि संविधान एवं आरक्षण के नियम में बदलाव कर, अभिवंचित समाज के साथ जो अन्याय की योजना केन्द्र की सरकार बनाने जा रही है, उसे सफल नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः 2019 लोकसभा चुनाव : बिहार राजग में रस्‍साकशी जारी, 40 में से जदयू को चाहिए 25, लोजपा मांग रही सात

महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्हें बिहार में संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दौरान जनमानस का काफी अच्छा सहयोग मिला. जिसके कारण उपचुनाव में जीत मिली. तेजस्वी ने कहा कि उपचुनावों में जीत के बाद महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी मुलाकात राहुल जी से होती रहेगी. हमलोग महागठबंधन को और मजबूत करेंगे. गरीब, अभिवंचितों के हित की लड़ाई लड़कर उन्हें हक और अधिकार तथा न्याय दिलाएंगे.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट किया कि हम यहां सरकार बनाने के लिए नहीं मिले हैं, बल्कि इस सरकार से निराश हो चुके लोगों के जीवन को बदलना है. हमारे एक साथ आने का मकसद संवधिान, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्‍य और सामाजिक न्‍याय के लक्ष्‍यों को बचाना है. हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

One Comment

  1. 850061 421727Thank you for sharing with us, I conceive this internet site genuinely stands out : D. 598867

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button