Uncategorized

एक बच्चे की मां और खुद से 10 साल छोटी इस मॉडल को डेट कर रहे हैं अरबाज खान

मुंबई. हाल ही में सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड येलो मेहरा की कुछ बिकिनी फोटोज सामने आई हैं. ये बोल्ड फोटोज येलो ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसके बाद से पिक्चर्स वायरल हो रही हैं.  येलो अक्सर अरबाज खान के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं. 

इसे भी पढ़ें: ‘तमा-तमा’ फेम संजय और माधुरी 21साल बाद साथ आयेंगे नजर, फिल्म “कलंक” में करेंगे एक साथ काम

एक बेटे की मां हैं येलो

येलो बाय प्रोफेशन एक मॉडल और शेफ हैं. साथ ही वे इंटीरियर डिजाइनिंग का भी काम करती हैं. कुछ टाइम पहले ही उन्हें अरबाज के साथ गोवा में देखा गया था. वहीं एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था कि वो इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं, हालांकि वो किसे डेट कर रहे हैं उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था. वहीं कई बार जब इंटरव्यू में अरबाज से येलो के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये कहा है कि वे उनकी अच्छी दोस्त हैं. बात अगर येलो की पर्सनल लाइफ की करें तो वे तलाकशुदा हैं. उन्होंने रेस्त्रां के ओनर और माणिक कॉन्ट्रैक्टर आकाश मिश्रा से शादी की थी हालांकि अब ये कपल साथ नहीं है. येलो का एक बेटा Kaii है जो उनके साथ रहता है.

54

इसे भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ और उनके ब्वॉयफ्रेंड का सॉन्ग Youtube पर मचा रहा है धूम, कुछ घंटों में करोड़ो लोगों ने देखा

अरबाज में घर भी आती रहती हैं येलो

फिल्मफेयर मैग्जीन में छपी खबर के मुताबिक येलो मेहरा को कई बार सलमान खान के घर यानी गेलेक्सी अपार्टमेंट में भी देखा गया है. हाल ही में जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में दो दिन के लिए जेल में रहे थे. तभी येलो को घर से बाहर आते देखा था और अरबाज उनको बाहर छोड़ने भी आए थे. गौरतलब है कि  अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. दोनों का 11 मई 2017 को तलाक हो गया. उनका तलाक होना उनके फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज थी.

435

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button