National

कारगिल युद्ध के सैनिकों को मोदी ने किया सलाम

New Delhi : करगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 के करगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी.

वीर सपूतों का हृदय से वंदन: मोदी

मोदी ने ट्वीट किया कि करगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं. यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है.


उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. जय हिंद. इस युद्ध में भारत की जीत को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है.

जवानों के साथा बातचीत वाली तस्वीरें की साझा

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने युद्ध के दौरान उस क्षेत्र के अपने दौरे और जवानों के साथ बातचीत करने वाली तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने टि्वटर पर कहा कि साल 1999 में करगिल युद्ध के दौरान मुझे करगिल जाने और हमारे बहादुर सैनिकों के साथ एकजुटता दिखाने का अवसर मिला.


प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 1999 में वह जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए काम कर रहे थे. मोदी ने कहा कि करगिल का दौरा और सैनिकों के साथ बातचीत अविस्मरणीय है. तस्वीरों में वह सैन्यकर्मियों से बातचीत करते और घायल सैनिकों से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button