News Wing
Rohtak, 29 August: रोहतक जेल में पहली रात गुरमीत राम रहीम की भारी रही. जानकारी के अनुसार उसने खाना भी नहीं खाया. उल्लेखनीय है कि बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाये जाने के बाद डेरा सच्चा सौद प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने जेल में पहली रात बीतायी है. उसे रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है.
यह भी पढें: गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद से भी बड़ी सजाः 20 साल की जेल, 30 लाख जुर्माना, पढ़िए अब तक क्या-क्या हुआ
जेल में इधर उधर चहलकदमी करते देखा गया
जेल के एक अधिकारी के अनुसार रात में 50 वर्षीय स्वयंभू बाबा ने केवल थोड़ा पानी पीया और सुबह दूध लिया था. गुरमीत ने किसी से भी बात नहीं की और उसे जेल में इधर उधर चहलकदमी करते देखा गया.
बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा
बता दें कि सीबीआई की विशेष कोर्ट ने गुरमीत को अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में कल 20 साल जेल की सजा सुनायी थी. कोर्ट ने कहा था कि उसने ‘‘पाशविक’’ व्यवहार किया और साध्वियों तक को नहीं बख्शा. न्यायाधीश जगदीप सिंह ने अपने नौ पृष्ठ के आदेश में वर्ष 2002 के बलात्कार के दोनों मामलों के लिये 10…10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी और दोनों मामले में 15…15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.




