National

मोदी सरकार ने आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर लगाया बैन

New Delhi: केन्द्र सरकार ने कश्मीर की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले और कई आतंकवादी घटनाओं में लिप्त जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगा दिया है. गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि केन्द्र सरकार का मानना है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल है.

तहरीक-उल-मुजाहिदीन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन को आर्थिक सहायता और संभार तंत्र मुहैया कराने की गतिविधियों में शामिल रहा है. इसके अलावा हथियार छीनने की घटनाओं और ग्रनेड हमलों में भी इसका हाथ रहा है. इसने भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है और इसके सदस्यों को विदेश में बैठे इनके आकाओं से वित्तीय और साजो सामान संबंधी सहायता भी मिल रही है. मंत्रालय ने कहा कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन 1990 में अस्तित्व में आया था.

इसे भी पढ़ेंः फिर गुलजार होने लगी डीसी लाइन, लोगों के अधरों पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Back to top button