
Srinagar : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा के निकट सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया है. रक्षा प्रवक्ता ने बयान जारी कर यहां बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया.
प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ की कोशिश करने वाले तीन आतंकवादियों को मारा गिराया. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी. आशंका है कि कुछ और आतंकी वहां घुसपैठ के मंसूबों से छिपे हो सकते हैं. वहीं इस कार्रवाई में अब तक सेना को को नुकसान की खबर नहीं है.




