Uncategorized

मौसम का बदला मिजाज, छाये रहेंगे आंशिक बादल

Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सुबह की शुरूआत धूप से होती है. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, मौसम करवट लेने लगती है. लिहाजा गर्मी शुरू होने से पहले बारीश ने राजधानी रांची समेत अन्य जगहों के मौसम को सुहाना बना दिया है.

मौसम विभाग ने जताई आशंका

झारखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा दर्ज की गयी. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बोकारो और पाकुड़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान दारिसई में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें – विद्युत नियामक आयोग ने ज्रेडा के प्रस्‍ताव को किया रद्द , चेंबर ने कहा-‘कठघरे में कैबिनेट का फैसला’

बदलते मौसम से कम रहेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिक बीके मंडल ने कहा कि थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी आइसोलेटेड प्लेस में होती रहेगी. इस कारण झारखंड में गर्मी का प्रकोप कम रहेगा. थंडर स्टॉर्म में काफी ऊंचाई वाला बादल बनता है. जिससे बादल बनेगा और ठंडी हवा नीचे की ओर आएगी. अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. रांची में शुक्रवार को थंडर स्टॉर्म की आशंका कम है. लेकिन दक्षिणी पूर्वी झारखंड के कुछ जीलों में थंडर स्टॉर्म की संभावना है. ठंड हवा चलने के कारण गर्मी का प्रकोप कम होगा. मौसम वैज्ञानिक बीके मंडल ने कहा कि झारखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें – आमया का आरोप : झारखंड में हुआ है अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला, मामले की हो जांच

मौसम पूर्वानुमान (रांची और आसपास)

13 अप्रैल – आंशिक बादल छाये रहेंगे, गर्जन वाले बादल बन सकते हैं.

14 अप्रैल – आंशिक बादल छाये रहेंगे, गर्जन वाले बादल बन सकते हैं.

15 अप्रैल – आसमान साफ रहेगा.

16 अप्रैल – आसमान साफ रहेगा.

17 अप्रैल – आसमान साफ रहेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button