DhanbadJharkhand

विधायक संजीव को नीरज हत्याकांड से डिस्चार्ज करने पर जारी है बहस

Dhanbad : चचेरे भाई धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी झरिया भाजपा विधायक संजीव सिंह के डिस्चार्ज आवेदन पर मंगलवार को भी बहस हुई. जिला एवं सत्र न्यायधीश आलोक कुमार दूबे की अदालत में संजीव सिंह की ओर से दायर डिस्चार्ज आवेदन पर सोमवार को बहस शुरू हुई थी. बहस के दौरान संजीव के अधिवक्ता मो. जावेद ने विलंब और जख्म प्रतिवेदन पर सवाल खड़ा किया था. इस संदर्भ में कई अदालतों का निर्णय पेश कर डिस्चार्ज का आरोप स्वीकार करने की अपील की गयी. आरोपियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया. इस मामले में अदालत ने मंगलवार को भी सुनवाई की. बुधवार को भी सुनवाई होगी.

बता दें कि नीरज सिंह, उनके पीए अशोक यादव, निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोल्टू की स्टील गेट के समक्ष 21 मार्च 2017 को गोलियों से भुन कर मार डाला गया था. इस मामले में षड्यंत्र कर्ता के रूप में झरिया के विधायक संजीव सिंह का नाम आया. 11 अप्रैल को कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद संजीव सिंह ने सरेंडर किया, तब से वे जेल में हैं.

Related Articles

Back to top button