Uncategorized

जुलाई में होगा CBSE UGC NET 2018, JRF के लिए बढ़ाई गई आयुसीमा

NW Career Desk : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई इस साल जुलाई में यूजीसी नेट का आयोजन करने वाला है. 8 जुलाई 2018 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए, जेआरएफ उम्मीदवारों की आयु सीमा दो साल बढ़ा दी गई है. पहले यह आयु सीमा 28 साल होती थी जो अब से 30 साल हुआ करेगी. इस संबंध में आधिकारिक सूचना सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जारी की जाएगी.

जरूरी डेट

अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि: 1 फरवरी 2018

ऑनलाइन एप्‍लीकेशन जमा करने का प्रोसेस: 6 मार्च 2018- 5 अप्रैल 2018

एप्‍लीकेशन की फीस जमा करने की डेट: 6 अप्रैल 2018 तक

एग्‍जाम की डेट: 8 जुलाई 2018

एग्‍जाम पैटर्न

एग्‍जाम में दो पेपर्स होंगे. पेपर 1 एक घंटे का होगा और इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे. छात्रों को सभी सवालों के जवाब देने होंगे. वहीं पेपर 2 दो घंटे का होगा, जिसमें उम्‍मीदवार को सभी 100 सवालों के जवाब देने होंगे. यूजीसी की ओर से सीबीएसई जूनियर रिसर्च फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्‍मीदवारों को चुनने के लिए नेट आयोजित करता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button