
Ranchi : झारखंड जगुआर के दसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 20 और 21 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डीजीपी डीके पांडेय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का उद्घाटन एडीजी पुलिस हेडक्वार्टर पीआरके नायडू ने किया. आइजी झारखंड जगुआर आशीष बत्रा, डीआइजी झारखंड जगुआर साकेत कुमार और एसपी अंजनी झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जवानों ने रक्तदान किया. शिविर में झारखंड जगुआर के अफसरों एवं जवानों ने कुल 290 यूनिट रक्त रिम्स ब्लड बैंक को दान किया. ऐसे समय में जब रिम्स ब्लड बैंक ब्लड की कमी से जूझ रहा है, यह ब्लड बैंक के लिए बहुत राहत भरी बात थी. शिविर को सफल बनाने में झारखंड जगुआर पुलिस मेंस एसोसिएशन , डायरेक्टर रिम्स डॉ आरके श्रीवास्तव, रिम्स ब्लड बैंक की टीम और लाइफ सेवर्स रांची के अतुल गेरा का सहयोग रहा.
इसे भी पढ़ें – कोल इंडिया का एकाधिकार समाप्त, अब निजी कंपनियां भी कोयला निकालकर कर सकेंगी व्यापार
इसे भी पढ़ें – झारखंड की वो पहली लेडी मुखिया जिसे बीजेपी ज्वाइन करते ही मिला बॉडीगार्ड
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




