
New Delhi: कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने और जन जीवन को सामान्य बनाने की दिशा में कदम उठा रही सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2 से संबंधित नये दिशा निर्देश जारी कर दिये हालांकि कंटेनमेंट जोन में पूर्णबंदी को आगामी 31 जुलाई तक सख्ती से लागू रखने का निर्णय लिया गया है.
#UNLOCK2: Social/ political/ sports/ entertainment/ academic/ cultural/ religious functions & other large congregations remain prohibited. pic.twitter.com/0b8WaSW2FI
— ANI (@ANI) June 29, 2020
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज देर रात जारी दिशा निर्देश एक जुलाई से 31 जुलाई तक लागू होंगे और इनमें कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में पहले की तुलना में अधिक गतिविधियों को चालू करने की अनुमति दी गयी है लेकिन मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एसेम्बली हॉल और इसी तरह के अन्य स्थानों को अभी बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है.
Union Home Secretary Ajay Bhalla writes to Chief Secretaries of all states and UTs, urging them to ensure compliance of #UNLOCK2 guidelines and direct all concerned authorities for their strict implementation. pic.twitter.com/w9bKEqNCDf
— ANI (@ANI) June 29, 2020
इसके अलावा सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, धार्मिक आयोजनों और भीड़ भाड़ वाले अन्य कार्यकमों पर भी रोक पहले की तरह ही जारी रहेगी. इनको खोलने की तिथि के बारे में अलग से निर्णय लिया जायेगा जो स्थिति के आंकलन पर आधारित होगा. स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे.
#UNLOCK2: Domestic flights and passenger trains have already been allowed in a limited manner. Their operations will be further expanded in a calibrated manner.
— ANI (@ANI) June 29, 2020
केन्द्र और राज्य सरकारों के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई से काम करने की अनुमति मिलेगी लेकिन इन्हें सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा. रात्रि कर्फ्यू में भी ढील दी गयी है और अब यह रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा.
#UNLOCK2: Schools, colleges, educational & coaching institutions, International flights, metro rail, cinemas, gyms, pools, religious gatherings among others to remain prohibited till July 31st. pic.twitter.com/HdFZTKKrcx
— ANI (@ANI) June 29, 2020
कोरोना महामारी के चलते देश भर में 25 मार्च से कई चरणों में पूर्णबंदी लागू की जा चुकी है. पूर्णबंदी के कई दौर के बाद सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने के लिए देश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू की है.





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.