
Raipur : यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को महामंडित करनेवाला बयान दिया है. है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में फैले नक्सलवाद पर उन्होंने कहा है कि वे लोग क्रांति के लिए निकले हैं. आप उन्हें रोक नहीं सकते. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में राज बब्बर के बयान पर विवाद पैदा हो सकता है. रायपुर चुनाव प्रचार के लिए आये राज बब्बर ने छत्तीसगढ़ में फैले नक्सलवाद पर कहा, वे लोग क्रांति के लिए निकले हैं. उन्हें रोक नहीं सकते हैं. बता दें कि हाल ही दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में एक पत्रकार की मौत हो गयी थी, जबकि दो जवान भी शहीद हो गये थे. नक्सलियों के इस हमले की कड़ी निंदा की गयी थी. लेकिन राजधानी रायपुर में राज बब्बर ने पत्रकारों से कहा, वह कहीं से भी तर्क संगत नहीं कहा जा सकता. बब्बर ने कहा कि जो अभाव में होता है और जिन लोगों को उनका अधिकार नहीं मिलता. जिनका अधिकार छीना जाता है, कुछ ऊपर वाले लोग उनका अधिकार छीनते हैं तो वे अपने प्राणों की आहुति देते हैं.
इसे भी पढ़ें : कृषि विशेषज्ञ पी साईंनाथ की नजर में मोदी सरकार की फसल बीमा योजना राफेल से भी बड़ा गोरखधंधा
न तो उनकी बंदूक से कोई हल निकलेगा, न ही इधर बंदूक से कोई हल निकलेगा
हालांकि राज बब्बर ने कहा, वे गलत करते हैं. क्योंकि न तो उनकी बंदूक से कोई हल निकलेगा, न ही इधर बंदूक से कोई हल निकलेगा. अगर हल निकलेगा तो बातचीत से निकलेगा. बंदूकों से फैसले नहीं होते हैं. उनके सवालों को एड्रेस करने से हल निकलेगा. अब उन्हें डराकर, चमचागिरी, बहकाकर या लालच देकर क्रांति के लिए निकले लोगों को नहीं रोका जा सकता है. कहा कि नक्सल आंदोलन अधिकारों को लेकर शुरू हुआ है. हमें इन्हें लेकर साथ में बैठना पड़ेगा. जो मार्ग से भटक गये हैं, उन्हें खींचकर लाना पड़ेगा.




