National

ममता ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी, तल्खी बढ़ी

Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम  ममता बनर्जी  नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी. टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि वह नीति आयोग के बैठक में शामिल नहीं होंगी.

बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने अंतिम समय पर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से मना कर दिया था. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के शुरू होने के साथ ही भाजपा और टीएमसी के बीच तल्खी देखने को मिली है.

चुनावों के बीच यह तल्खी और बढ़ गयी. बता दें कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा को लेकर जहां दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया, वहीं जय श्रीराम और जय बांग्ला जैसे नारों पर भी तकरार होती रही.  इस बीच भाजपा की तरफ से ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे हजारों पोस्टकार्ड भी भेजे गये हैं.

इसे भी पढ़ें- लापता एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए वायु सेना ने तेज किया खोज अभियान

  ममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

जान लें कि ममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.  शुक्रवार को ममता बनर्जी ने नीति पीएम मोदी को हत्र लिखकर कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में नहीं आ रही है. ममता ने लिखा कि नीति आयोग के पास कोई वित्तीय अधिकार और राज्य की योजनाओं को समर्थन देने का अधिकार नहीं है, इसलिए मेरा बैठक में आना बेकार है.  बता दें कि इससे पहले भी ममता ने भाजपा पर शपथ ग्रहण में सियासत करने का आरोप लगाया था. वह पीएम के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुई  थीं.

ममता ने अपने पत्र में लिखा था, नये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आपको बधाई! ‘संवैधानिक आमंत्रण पर मैंने शपथ ग्रहण में शामिल होने का फैसला किया था.  हालांकि, पिछले कुछ घंटे में मीडिया रिपोर्ट में मैंने देखा कि भाजपा दावा कर रही है कि बंगाल में 54 राजनीतिक हत्याएं हुई हैं.  यह पूरी तरह से झूठ है.  बंगाल में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है.  संभव है कि यह हत्या पुरानी रंजिश, पारिवारिक झगड़े या फिर किसी और रंजिश में हुई हो. इसमें राजनीति का कोई संबंध नहीं है.

Related Articles

Back to top button