National

ममता का पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से इनकार, कहा- मोदी जी ने मुझे न आने पर विवश किया

Kolkata :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने से इनकार कर दिया है.  हालांकि, एक दिन पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि पीएम का शपथ ग्रहण समारोह एक संवैधानिक कार्यक्रम है और वह उसमें हिस्सा लेने पर विचार कर रही हैं.

लेकिन बुधवार 29 मई को ममता बनर्जी  ने कहा कि शपथ ग्रहण में न जाने के लिए मोदीजी ने ही मुझे विवश किया है.  कहा कि बंगाल में राजनीतिक हत्याओं की बात गलत है. बता दें कि  भाजपा ने बंगाल में चुनावी हिंसा के दौरान मारे गये सभी 55 कार्यकर्ताओं के परिजनों को पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है.  बताया जा रहा है कि इससे ममता बनर्जी और टीएमसी खफा हैं.

इसे भी पढ़ें – आरएसएस का हरसिमरत कौर बादल पर वॉलमार्ट को फायदा पहुंचाने का आरोप

बंगाल में राजनीतिक हिंसा की वजह से 54 लोगों की हत्या की बात गलत  है : ममता

ममता बनर्जी ने कहा,पहले तक मेरी योजना शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की थी, लेकिन मैं मीडिया रिपोर्ट्स में देख रही हूं कि भाजपा यह दावा कर रही है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा की वजह से 54 लोगों की हत्या कर दी गयी.  यह पूरी तरह गलत बात है.

इस वजह से मैंने समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया.  बता दें कि 30 मई की शाम नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.  उनके साथ कई अन्य मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – नमो अगेन : शपथ ग्रहण में 6500 मेहमान होंगे शामिल, डिनर में खास दाल रायसीना और नॉनवेज का भी इंतजाम

Related Articles

Back to top button