News Wing
Bokaro 12 August : पंद्रह अगस्त को लेकर राज्य पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है. सुरक्षा को लेकर हर जगह तालाशी ली जा रही है. इसी के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल ने आज बोकारो रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया. पुलिस ने यह अभियान खोजी कुत्ते की मदद से चलाया. बोकारो होकर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की जांच की गई. साथ ही प्लेटफार्म, पार्किंग एरिया, बुकिंग एरिया सहित हर जगह की जांच की गई. आरपीएफ के थाना प्रभारी ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए जांच अभियान लगातार चलेगी.




