
Mumbai: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है. इस फैसले के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता भी साफ हो चुका है. लेकिन महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पायी है. बीजेपी-शिवसेना के बीच गतिरोध अब भी जारी है.
इस बीच सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि पहले मंदिर फिर सरकार! गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद भी सीएम पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सरकार में 50-50 फॉर्मूले को लेकर अड़ी शिवसेना इन दिनों बीजेपी पर हमलावर है. और नई सरकार के गठन को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ेंः#AyodhyaVerdict: SC का ऐतिहासिक फैसलाः विवादित जमीन रामलला की, मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन दे सरकार
पहले मंदिर, फिर सरकार
वहीं राममंदिर पर फैसला आने के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा कि “अयोध्या में मंदिर, महाराष्ट्र में सरकार..जय श्री राम.”
पहले मंदिर फिर सरकार!!!
अयोध्या में मंदिर
महाराष्ट्र मे सरकार…
जय श्रीराम!!!— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 9, 2019
इधर शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. फडणवीस सरकार का कार्यकाल शनिवार यानि कि 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि भाजपा के साथ सहमति नहीं बनने पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकती है.
इसे भी पढ़ेंःकोडरमा: पत्थर खदान में चाल धंसने से तीन लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी
इसे लेकर शिवसेना नेता संजय राउत कई बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात भी कर चुके हैं. वहीं विधायकों को टूटने से बचाने के लिए शिवसेना ने अपने विधायकों को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है. हालांकि, शरद पवार अबतक ऐसे किसी समीकरण से इनकार कर रहे हैं. उन्होंने यही कहा कि एनसीपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है.
बता दें कि 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105 सीटें मिली, जबकि उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ रही शिवसेना के खाते में 56 सीटें आयी है. दोनों पार्टियां साथ मिलकर बहुमत का आंकड़ा (145) पार कर चुकी हैं. लेकिन सीएम पद को लेकर फंसे पेंच के कारण तस्वीर साफ नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ेंःJournalist #TavleenSingh ने कहा, यकीन नहीं हो रहा, #ModiGovernment ने मेरे बेटे आतिश को देश से निर्वासित कर दिया




