National

#Maharashtra: राज्यपाल ने उद्धव को MLC नामित करने का फैसला टाला, EC को चिट्ठी लिख चुनाव कराने का किया अनुरोध

Mumbai: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से राज्य विधानमंडल के उच्च सदन की नौ रिक्त सीटों के लिये चुनाव की घोषणा करने का गुरुवार को अनुरोध किया है.

राज्यपाल ने यह अनुरोध मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में मनोनीत करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल के सिफारिश करने के कुछ ही दिन बाद किया है.

अब अगर चुनाव आयोग राज्यपाल के अनुरोध को स्वीकार कर लेता है तो 28 मई से पहले चुनाव हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus: रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, जांच हो सकती है प्रभावित

राजभवन से जारी बयान में क्या कहा

राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोश्यारी ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों पर यथाशीघ्र चुनाव की घोषणा करने का अनुरोध किया है.

राज्यपाल ने राज्य में मौजूद अनिश्चितता की स्थिति को खत्म करने के लिये नौ सीटों पर चुनाव कराने का चुनाव आयोग से अनुरोध किया है, जो 24 अप्रैल से रिक्त हैं.

अपने पत्र में कोश्यारी ने कहा कि केंद्र ने देश में लॉकडाउन लागू करने के सिलसिले में कई छूट की घोषणा की है.

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘उस अनुसार, विधान परिषद सीटों के लिये चुनाव खास दिशानिर्देशों के साथ हो सकते हैं.’’

बयान में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, ऐसे में उन्हें 27 मई 2020 से पहले विधान परिषद में निर्वाचित होना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : न्यूज विंग की खबर पर रांची मेयर ने जारी किया प्रेस बयान, वह जो कह रही हैं उसका उल्लेख पहले से खबर में है

आयोग न रोक रखी है चुनाव प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस संकट के चलते इन नौ सीटों पर चुनाव प्रक्रिया रोक रखी है.

ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद उन्हें छह महीने के अंदर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा.

राज्य मंत्रिमंडल ने विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाने वाले एक सदस्य के रूप में ठाकरे के नाम की सिफारिश की थी.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : ऑरेंज जोनवाले जिलों में 21 दिनों तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला तो उसे ग्रीन जोन में डाला जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button