Uncategorized

चतरा : स्कूल में घूस कर मारपीट व 80 हजार की लूट

Chatra, 07 August : चतरा के सदर थाना क्षेत्र के मो इशाक मियां के स्कूल में घुस कर मारपीट व घर में लूटपाट की गयी. मारपीट व लूटपाट करने का अरोप तीन लोगों पर है. घटना सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव की है. इशाक मियां ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही सुनील भुइंया, वकील भुइंया व सुरेश भुइंया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. अारोपियों पर स्कूल में घूस कर धारदार हथियार का भय दिखाकर स्कूल के कर्मचारियोंं के साथ मारपीट करने अौर 80 हजार रुपया लूटने का अारोप लगाया गया है. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इशाक मियां के अावेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अारोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button